WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Nari Ratna Award 2023: चौमहला की वैष्णवी नीमा नारी रत्न अवार्ड से सम्मानित

nari ratna award 2023: चौमहला की वैष्णवी नीमा नारी रत्न अवार्ड से सम्मानित

Nari Ratna Award 2023: चौमहला कस्बे की बालिका को मध्यप्रदेश में नव प्रज्ञा काव्य फाउंडेशन द्वारा नारी रत्न से सम्मानित किया गया, पूर्व में भी वैष्णवी नीमा को कई अन्य सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

चौमहला निवासी भुवनेश नीमा की पुत्री वैष्णवी नीमा को एक बार फिर एक नये अवार्ड नारी रत्न सम्मान 2023 से अलंकृत किया गया है।

बता दे की वैष्णवी को यह सम्मान नव प्रज्ञा काव्य फाउंडेशन द्वारा प्रतिभाशाली महिला उत्कृष्ट काव्य पाठ व समाज सेवा में विशेष योगदान के लिए नारी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

nari ratna award

वैष्णवी वर्तमान में कवि मंच संचालन काशी कविता मंच पटल 7 की समीक्षक मोटिवेशनल स्पीकर एवम राजस्थान बाल मंच की अध्यक्ष है। गौरतलब है की वैष्णवी नीमा ने कई अंतर्राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी में भाग ले चुकी है।

वर्तमान में वैष्णवी अपनी शिक्षा बी-कॉम ऑनर्स में कर रही है, साथ ही साथ वह आध्यात्म का ज्ञान भी सिख रही है वैष्णवी नीमा ने कम उर्म में कई सम्मान प्राप्त कर चौमहला क्षेत्र का नाम रोशन किया है

Share your love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now